नवगछिया । बुद्धूचक के निकट तटबंध ध्वस्त हो जाने की सूचना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार सिंह के आने की संभावना को लेकर भागलपुर के जिला पदाधिकारी एवं डीआईजी दोनों कैंप किए हुए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोनों ही पदाधिकारी देर शाम तक कैंप कार्यालय में बैठकर कार्य योजना तैयार कर रहे थे। वहीं इस तटबंध पर नदी के दबाव के कारण कटाव का दायरा बढ़ता जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने कहा है कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल रहने की व्यवस्था और ऊंचे स्थानों पर भेजने को कहा गया है।
