नवगछिया के स्टेशन रोड में दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इसका कारण है कि नवगछिया स्टेशन रोड में सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। ऐसे में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है।

Whatsapp group Join

वहीं, स्टेशन रोड में नो एंट्री के समय भी भारी वाहनों की आवाजाही से हालात और खराब हो रहे हैं। यही नहीं नवगछिया स्टेशन रोड में टोटो चालक रुक-रुक कर सवारी चढ़ाते-उतारते हैं।, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। टोटो चालक स्टेशन रोड में ही सड़कों पर गाड़ी खड़ी कर सामान खरीदते हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होते रहती है। बता दें की नवगछिया स्टेशन रोड में रेलवे द्वारा दो पार्किंग का टेंडर किया गया है।

मगर टोटो चालक और ठेला चालक मनमाने तरीके से स्टेशन रोड में सड़कों पर ही पार्किंग करते हैं। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित पुलिस के अधिकारियों ने चेताया था कि वाहनों को पार्किंग में खड़ी करें। लेकिन एक दो दिन बाद हालत खराब हो गई। स्टेशन रोड की स्थिति यह है कि ट्रेन पकड़ने वालों की अक्सर ट्रेनें जाम के कारण छूट जाती है। एक तरफ सब्जी सड़क के दोनों और अपने-अपने ठेले और टोकरी रखकर कब्जा जमाए रहते हैं। दूसरी ओर टोटो खड़े रहते हैं। स्टेशन रोड में दो पार्किंग की सुविधा होने के बाद भी जाम को लेकर कोई सुधार नही है। संवेदक विजय कुमार यादव ने बताया कि स्टेशन रोड में दो पार्किंग की व्यवस्था है।

लेकिन टोटो चालक और ठेला चालक जबरन सड़कों पर ही टोटो लगाकर सामान चढ़ाते और उतारते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है।यातायात थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि स्टेशन रोड में जाम की समस्या तो उत्पन्न होती है कल से सड़कों पर लगने वाले वाहनों को कड़े निर्देश के साथ पार्किंग में लगाने को कहा जाएगा इसके बावजूद अगर वह नहीं मानते हैं तो उनसे फाइन वसूला जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *