NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया : पैदल घर जा रही शिक्षिका से बाइक सवार दो बदमाश 1.5 लाख झपटकर भाग निकले -Naugachia News

खरीक बाजार स्थित एसबीआई शाखा से एक लाख पंद्रह हजार रुपये की निकासी कर पैदल घर जा रही तुलसीपुर निवासी शिक्षिका इंदू साह से बाइक सवार दो बदमाश बैग झपटकर भाग निकले। वह राजकीय मध्य विद्यालय तुलसीपुर में शिक्षिका हैं।

बैग में रुपये के अलावा बैंक पासबुक, मोबाइल, आधार व पैन कार्ड का फोटो स्टेट समेत अन्य कागजात थे। बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये हैं।

शिक्षिका ने थाना में आवेदन दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जाह्नवी चौक से लेकर लत्तीपुर चौक तक एवं अन्य रास्ते में छापेमारी की, किन्तु सफलता हाथ नहीं लगी।

Whatsapp group Join

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है