बिहपुर : प्रखंड अंतर्गत हरियो पंचायत का गोविन्दपुर गांव अस्तित्व विहिन हो चुका है। इस गांव को लोग बांध पर जीवन बसर कर रहे है। वहीं कहारपुर गांव अपने अस्थित्व के बचाव के लिए जद्दोजहद कर रहा है। आधा गांव पूर्व ही कोसी में विलीन हो चुका है। इस वर्ष भी कोसी अपना विकराल रूप धारण कर चुकी हैं। गांव के विषहरी मंदिर पर अब कटाव का खतरा मंडरा रहा है। हलांकि पिछले वर्ष कटाव कम हुई थी जिससे गांव का अस्तित्व अब तक बचा हुआ है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

गांव की मुख्य सड़क जो वार्ड चार और पांच से होकर गुजरती है, बारिश में ही धँस गई। गांव को लोग दहशत में जीवन बसर कर रहे हैं। वार्ड चार के वार्ड सदस्य मो. जनिश बताते हैं कि गांव में भीषण कटाव जारी है। चुनावी समय में विधायक व सांसद का केवल और केवल आश्वासन हीं मिल पाता है। जबकि आधे से ज्यादा पंचायत के लोग कटाव के कारण बेघर हो चुके हैं।

 इसके बावत जब उपविभागिय अधिकारी(एसडीओ) से बात की गई तो उन्होने कहा की पिछले वर्ष कटाव नहीं हुआ था। इस वर्ष जलसंसाधन विभाग की टीम के द्वारा विभागीय जांच में अब तक स्थिति सामान्य बताई गई है।

वहीं जब इसके बावत बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र से बात की गई तो उन्होने बताया कि कटाव की बात संज्ञान में आई है। कटावरोधी कार्य को लेकर एक्सक्यूटिव इंजीनियर से बात की गई है। यथाशीध्र ही कटाव की विभागीय जांच की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet