नवगछिया : घर के बाहर टहल रहे युवक पर तलवार से हमला, घायल
April 17, 2025
नवगछिया : झंडापुर थानाक्षेत्र के औलियाबाद गांव में मंगलवार की रात घर के बाहर टहल रहे युवक जीवन कुमार पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें जीवन का हाथ-पैर गंभीर रूप जख्मी हो गया। हल्ला सुनकर आसपास के लोगों के जुटने पर हमलावर भाग गया।
जिससे उसकी जान बच गई। इसको लेकर थाना को सूचना देकर परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी लेकर गए। जहां उसे 30 से अधिक टांके लगे।
जीवन ने झंडापुर थाना में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने गांव के ही रमन उर्फ काजल कुमार मिश्र, रोशन कुमार और अशोक मिश्र को आरोपित किया है। मामले को लेकर झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु से संपर्क असफल रहा।

