मधेपुरा। देह व्‍यापार में तीन महिलाओं की सक्रियता मिली है। जो सौदा तय करती थी। उसके बाद फोन से लड़कियों को बुलाती थी। नेटवर्क काफी फैला हुआ है। होटल संचालक का नेटवर्क चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। नेटवर्क का तार बंगाल व सिलीगुड़ी तक है। बताया जा रहा है कि शहर के एक ब्यूटी पार्लर संचालक व उसकी पत्नी भी इसमें काफी सक्रिय हैं। काफी समय से देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था। पैसे व विलासिता की चाहत में लड़कियां गंदा काम करती थी। चकाचौंध की दुनियां की चाहत में लड़कियां अपना भविष्य को दांव पर लगाकर काम में लिप्त थी।

पकड़ी कई कई लड़कियां तो नाबालबिग है। जो सही गलत की समझ से दूर सिर्फ दिखावा के लिस ऐसे काम में लिप्त थी। यहीं कारण है कि मधेपुरा में देह व्यापार का धंधा बढ़ता ही जा रहा है। तीन दिन पहले शहर स्थित नील एंड फैमिली होटल से आपत्तिजनक स्थिति में सात लड़कियों ने पुलिस के पूछताछ में काफी कुछ बताई है। किस प्रकार वह इस धंधे में आई। कैसे उन्हें प्रेरित किया गया। इससे पहले किस-किस होटल में गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए रणनीति बना रही है। मालूम हो कि इससे पहले भी अन्य होटलों से लड़कियां बरामद हो चुकी है। एक ब्यूटी पार्लर से भी सिलीगुड़ी की लड़की बरामद हुई थी। जिसे यहां रोजगार दिलाने के बहाने लाया गया था। बाद में ब्यूटी पार्लर के मालिक व उनकी पत्नी लड़की को डरा-धमकाकर देह व्यापार कराने लगी।

वाट्सएप से पसंद कराई जाती थी लड़की

इस कार्य में लगे नेटवर्क काफी बड़ा है। वाट्सएप का पूरा उपयोग होता है। वाट््सएप पर लड़की की फोटो भेजकर पसंद कराया जाता है। उसके बाद राशि तय होती है। सौदा पक्का होने के बाद फोन से लड़की को बुलाया जाता है। अगर फोन से काम नहीं होता है तो महिलाएं घर जाकर लड़की को लाती थी। पूरा काम बेहद गोपनीय ढंग से होता है। शहर के कई होटल इसमें शामिल है। जिसका खुलासा पुलिस जल्द ही करेगी। वहीं मुहल्लेवासियों का कहना है कि होटल में इस प्रकार का कार्य एक साल से हो रहा था। कई बार प्रशासन को भी सूचना दी गई। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

Whatsapp group Join

सफेदपोश का भी आ रहा नाम

शहर में देह व्यापार मामले में कई सफेदपोश का भी नाम आ रहा है। यद्यपि पुलिस अभी अनुसंधान कर रही है। पूरा सबूत जमा कर रही है। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। जल्द ही नाम उजागर कर दिया जाएगा। वहीं कई लोग मैनेज में भी लग गए हैं। जिले में अब तक देह व्यापार के कई मामले सामने आ चुका है। इससे पहले भी कई बार छापामारी के दौरान कई होटलों से लड़कियां पकड़ा गया है।

शहर के नील एंड फैमिली से पकड़ी गई लड़कियों के पूछताछ में कई राज सामने आए हैं। अनुसंधान चल रहा है। इस काम में तीन महिलाएं भी सम्मलित हैं जो लड़कियों को लाने व अन्य कार्य में मदद करती है। चकाचौंध की दुनियां व पैसे के लालच में आकर लड़कियां इस धंधे में आई थी।

-आरती सिंह, महिला थानाध्यक्ष, मधेपुरा

input : Jagran