NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर : हथियारनुमा खिलौना के साथ सोशल मीडिया पर फोटो हुआ था वायरल

थाना क्षेत्र के एक पंचायत के मुखिया के नाबालिग पुत्र का हथियारनुमा खिलौना के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ था। डीएसपी 2 राकेश कुमार के आदेश पर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने उक्त मुखिया को हथियारनुमा खिलौना लेकर नाथनगर थाने बुलाया। मुखिया खुद खिलौना लेकर थाना पहुंचे और उसका कागज प्रस्तुत किया।

Whatsapp group Join

मुखिया ने बताया कि उनका नाबालिग पुत्र अपने रिश्तेदार के घर एक शादी समारोह में घोघा के पन्नूचक गांव गया था। जहां राणा कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा खरीदे गए खिलौनानुमा बंदूक के साथ उसने फोटो खिंचाई थी। गलती बस इतना हुआ की सोशल मीडिया पर उसने तस्वीर वायरल कर दी। वहीं डीएसपी 2 और नाथनगर इंस्पेक्टर ने हथियारनुमा सामान की बारीकी से जांच की और इसके खिलौना होने की पुष्टि की।

वहीं मुखिया के घर से आए लोगों ने मामले की शिकायत वरीय पुलिस अधिकारी समेत बाल कल्याण विभाग पटना से करने की बात कही है। कहा जबसे बेटा का फोटो, वीडियो मीडिया में आया है वह काफी भयभीत है। स्कूल जाने तक के लिए तैयार नहीं है। विरोधियों द्वारा ऐसे भ्रामक वीडियो को फैलाकर उनके मान-प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है