NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

भागलपुर : लड़की के दोस्त ने उसके होने वाले दूल्हा को कहा- लड़की को छोड़ दो वरना गोली

भागलपुर : घरवालों द्वारा लड़की की शादी तय कर दी गयी। एक लाख रुपए एडवांस भी शगुन के तौर पर दे दिया, लेकिन लड़की के दोस्त के द्वारा दुल्हा को जान से मारने की धमकी दी गयी। नतीजा शादी होने से पहले ही रिश्ता बिखर गया। आरोपी दोस्त ने लड़की के होने वाले दुल्हा को सोशल मीडिया पर संपर्क किया। उसे धमकी देते कहा कि लड़की को छोड़ दो। मैंने उससे शादी कर ली है।

अगर लड़की से शादी करने के बारे में सोचा तो गोली मार देंगे। डर से लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। एडवांस लौटाते हुए लड़की के परिजन से कहा की रिश्ता नहीं कर सकते। पीड़ित परिवार लोदीपुर से लेकर साइबर थाना तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए दौड़ रहा है। मंगलवार को पीड़िता अपनी मां और बड़ी बहन के साथ साइबर थाना पहुंची थी।

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी नवगछिया का रहने वाला है। उसने ही होने वाले दामाद को फोटो भेजकर जान से मारने की धमकी दी। बड़ी मुश्किल से बेटी की शादी तय की थी, लेकिन लड़के की हरकत से रिश्ता टूट गया। बेटी के साथ पढ़ाई के दौरान उसने कोई तस्वीर ले ली है। उसी को लेकर वह ब्लैकमेल कर रहा है। मैंने पहले लोदीपुर थाना में भी शिकायत की थी, लेकिन वहां से मुझे साइबर थाना में भेज दिया गया। अभी तक आरोपी का पता नहीं चला है।

Whatsapp group Join

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है