NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर में प्रेमिका बोली- मेरे लिए मर तो सकते हो, प्रेमी ने फां-सी लगाकर दे दी जान

भागलपुर। बाइपास थाना क्षेत्र के खीरी बांध गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मो. अजीम (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

Whatsapp group Join

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

परिजनों ने बताया कि युवक गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता था और दोनों के परिवार शादी के लिए भी तैयार थे। हालांकि लड़की की ओर से जल्द शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। युवक ने ईद के बाद शादी करने की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

परिजनों के अनुसार युवती ने युवक से कहा कि अगर अभी शादी नहीं कर सकते तो मरकर दिखाओ। इसके बाद युवक ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है