NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर : नेपाल ने फिर गंडक व कोसी में छोड़ा पानी.. अलर्ट मोड में रहने को कहा

भागलपुर : नेपाल ने शुक्रवार को भी कोसी बराहक्षेत्र, वीरपुर बराज और वाल्मिकी नगर बराज में पानी छोड़ा है। गुरुवार को भी पानी छोड़ा था। जिसका असर बिहार में बह रही गंडक, गंगा, कोसी, बागमती, सोन, फल्गु आदि नदियों के जलस्तर में दिख रहा है। भागलपुर के  नवगछिया में गंगा और कोसी का डाउन स्ट्रीम होने से यहां फिर से स्थिति बिगड़ने की नौबत आ गई है।

Whatsapp group Join

इसको लेकर जल संसाधन विभाग ने भागलपुर को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण सेल की रिपोर्ट में बताया गया है कि बराह क्षेत्र में शुक्रवार को कुल 1,99,825 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है।

गुरुवार को 2,30,200 क्यूसेक डिस्चार्ज हुआ था। वीरपुर बराज में शुक्रवार को 2,95,680 क्यूसेक और गुरुवार को 3,10,270 क्यूसेक डिस्चार्ज किया गया। गंडकी वाल्मिकीनगर बराज में शुक्रवार को 2,01,900 क्यूसेक और गुरुवार को 1,88,100 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। हालांकि अभियंता भागलपुर में स्थिति नियंत्रित बताते हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है