
भागलपुर : समाज में जाति की दीवारें अब टूट रही हैं। अंतरजातीय विवाह का चलन बढ़ा है। मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना की रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में सबसे ज्यादा अंतरजातीय विवाह पटना में हुए हैं। यहां दो वर्षों में 159 लाभुकों को योजना का लाभ मिला है। दूसरे नंबर पर भागलपुर है।
भागलपुर आए सभी 120 आवेदनों का सत्यापन हो चुका है। सभी को राशि भुगतान की स्वीकृति मिल गई है। 44 को भुगतान कर दिया गया है। 11 का फिक्स्ड डिपॉजिट हो चुका है। 33 मामले लंबित हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में भागलपुर में केवल 31 लोगों ने आवेदन किया था।
पिछले तीन साल में 220 अंतरजातीय विवाह हुए हैं। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा विकास कुमार ने बताया कि योजना के तहत लाभुकों को तीन वर्षों में एक लाख रुपये दिए जाते हैं। राज्य में जितने भी लाभुक हैं, उनमें शहरी क्षेत्र के ज्यादा हैं।












