NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

प्रमोद राय हत्याकांडप्रमोद राय हत्याकांड : मास्टर माइंड राकेश राय के घर की होगी कुर्की

,, एक अन्य गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी

नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी प्रमोद राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी मास्टर माइंड खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी राकेश राय के घर की कुर्की करने की तैयारी कर ली है. कुर्की के संबंध में संबंधित न्यायालय से वारंट भी बिहपुर थाने को मिल गया है. बिहपुर पुलिस रविवार को तुलसीपुर निवासी राकेश राय के घर की कुर्की करेगी. दूसरी तरह हत्याकांड में ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये एक आरोपी धनबाद निवासी श्याम कुमार को रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली है. मालूम हो कि इस सत्याकांड में अब तक पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस की कहानी में बात सामने आयी थी कि राकेश राय ने ही सुपारी किरलों द्वारा अधिवक्ता की हत्या करवायी थी. इस हत्याकांड में राकेश राय और सोनवर्षा निवासी चंदन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को सफलता नहीं मिली. बिहपुर के थानेदार राजेश शरण ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को राकेश राय के विरुद्ध कुर्की के वारंट का तामिला किया जायेगा. मालूम हो कि  अप्रैल को नवगछिया कोर्ट से घर आने अपने इंडिका कार से आने क्रम में अधिवक्ता प्रमोद राय की हत्या जायलो वाहन से सवार अपराधियों ने कर दिया था. पुलिस अनुसंधान में बरायात सामने आयी कि तुलसीपुर निवासी राकेश राकेश राय ने ही हत्या करावायी थी. इसी हत्याकांड में पुलिस को मुख्य सूत्रधार सोनवर्षा निवासी चंदन की भी तलाश है.जिंदा कारतूस के साथ एक दबोचा गया

Whatsapp group Join

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है