NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : NH-31 पर दर्दनाक हादसा, 16 वर्षीय छात्र की मौत

नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग NH-31 पर भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई, जहां तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया।

Whatsapp group Join

मृतक की पहचान हिमांशु कुमार (पिता- योगेंद्र पासवान) निवासी नगरपारा गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हिमांशु अपने साथी सूरज कुमार (पिता- रविन पासवान) के साथ मधुरापुर बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था।

इसी दौरान नारायणपुर सत्संग भवन के पास खगड़िया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई। पीछे बैठा सूरज कुमार सड़क पर गिर गया, जबकि हिमांशु बाइक के साथ आगे बढ़ गया और ट्रक की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक का चक्का हिमांशु के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। वहीं, हादसे में सूरज कुमार बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से हिमांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अंकित कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है