
नवगछिया : झंडापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1304.400 लीटर अवैध शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिकअप वाहन, तीन मोबाइल फोन और 1820 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जीरोमाइल से बेगूसराय की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर, झंडापुर थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार की अगुवाई में वाहन जांच अभियान चलाया गया।
वाहन को रोकने पर, उसमें से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सिकंदी कुमार और राजीव साह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस वाहन के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।.













