NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया : स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव.. कई नेताओं ने बधाई

नवगछिया : बिहार में जदयू ने नवगछिया के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती को पद से हटा दिया है। उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी किया।

यह फैसला नवगछिया की स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। त्रिपुरारी भारती को गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल का करीबी माना जाता है। उन्हें गोपाल मंडल के समर्थन से ही जिलाध्यक्ष बनाया गया था।

सूत्रों के अनुसार त्रिपुरारी भारती की कार्यशैली से कार्यकर्ता नाराज थे। नए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा का स्वागत सांसद अजय मंडल और प्रदेश महासचिव अर्पणा कुमारी ने बुके देकर किया। भागलपुर जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

गोपालपुर विधानसभा सीट को लेकर जदयू के भीतर संभावित उम्मीदवारों की चर्चा तेज है। त्रिपुरारी भारती को हटाने और नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को नेतृत्व परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी विधायक गोपाल मंडल को दोबारा टिकट देगी या किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी। गोपाल मंडल की स्थिति पर भी संशय बढ़ता जा रहा है।

लोकसभा चुनाव से पहले जदयू में शामिल हुए पूर्व सांसद बुलो मंडल और जदयू नेत्री अर्पणा कुमारी भी गोपालपुर सीट पर अपनी राजनीतिक संभावनाएं तलाश रहे हैं। पार्टी किसे मौका देगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Whatsapp group Join

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है