नवगछिया : सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोगों में भय, करने लगे पलायन
नवगछिया । कोसी बाराज के सभी फाटक खोल दिए जाने के बाद नवगछिया अनुमंडल के कोसी किनारे रहने वाले लोग दहशत में है। सोशल मीडिया पर डरावने वीडियो देखकर लोग रात-रात भर जग रहे हैं और कोसी नदी के किनारे जाकर पानी के स्तर को देख रहे हैं।
कोसी नदी के आसपास निचले स्तर में जिनके घर हैं वे अपना घर छोड़कर जरूरी सामानों के साथ पलायन कर रहे है। रविवार को भागलपुर जिला अधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कोसी किनारे के चोरहर और विजय घाट इलाके का दौरा किया।
फिलहाल कोसी नदी के जलस्तर में रविवार शाम तक कोई वृद्धि नहीं हुई, लेकिन नदी के जलस्तर में जो कमी हो रही थी वह रुक गई है और पानी स्थिर है। इससे लोगों में भय है कि पानी के जलस्तर में वृद्धि होगी।


