NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया :सुकटिया बाजार पंचायत में पानी को लेकर मचा हाहाकार

नवगछिया ; गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार पंचायत में वार्ड संख्या 12 में नल जल योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में पानी की आपूर्ति घरों तक नहीं पहुंचने के कारण महादलित टोला के लोग हलकान हैं।

Whatsapp group Join

ग्रामीण सह जदयू नेता केशव शर्मा ने बताया कि इतनी गर्मी में लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश हो या बाढ़ यहां पर पानी की हर समय समस्या बनी हुई रहती है। ग्रामीण फूलन देवी, शांति देवी, कंचन देवी, उर्मिला देवी, सत्यम शर्मा, उग्र मोहन शर्मा बताते हैं कि जांच टीम भी आई जांच कर सिर्फ खानापूर्ति कर चली गई।

मालूम हो कि यह कार्य मुखिया के द्वारा वर्ष 2017-18 में लगभग 6 लाख की लागत से किया गया था। इस कार्य में हर घर नल योजना के तहत रोटी लगाने के साथ-साथ सीधा पानी सप्लाई के लिए टंकी भी बनाना था लेकिन आज तक पानी के लिए किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। ‌वहीं विभाग की अभियंता मधु कुमारी बताती हैं कि इस वार्ड में पानी की समस्या को लेकर के हम लोगों ने प्रपोजल बनाया है जल्द ही इस पर कार्य किया जाएगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है