नवगछिया : सीएसपी संचालक से लूट के मामले में नामजद गिरफ्तार
नवगछिया :श्रीपुर रिंग बांध पर 11 जनवरी को एसबीआई नवगछिया से 3:30 लाख रुपए निकाल कर घर लौट रहे सीएसपी संचालक को हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
टीम द्वारा पूर्व में पांच अभिव्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेजा जा चुका है। रविवार को कदवा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर निवासी सोनू कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। लूटी गई साढे़ तीन लाख रुपए की रकम में से 1 लाख 53 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस से सोनू ने अपना अपराध स्वीकार किया है।
एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि इस कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं सोनू का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। छापेमारी टीम में थाना अध्यक्ष नवगछिया रवि शंकर सिंह , थाना अध्यक्ष खरीक नरेश कुमार , डी आई यू प्रभारी पवन कुमार, अपार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शामिल थे।


