NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : सिर्फ 20 से 30 दुकान बंद करने का आदेश.. बढ़ रहा है करोना का खतरा – Naugachia News

नवगछिया – नवगछिया में दो कोरोना रोगी मिलने के बाद तीन किलोमीटर कंटेन्मेंट जोन घोषित किये जाने के तीसरे दिन भी नवगछिया शहर पर इसका कोई असर नहीं देखा गया. बुधवार को नवगछिया नगर पंचायत द्वारा मख्खतकिया चौक से शहीद टोला वाली गली तक करीब 20 से 30 दुकानदारों को गुरूवार से दुकान बंद रखने की हिदायत दी है.

Whatsapp group Join

दुकानदार दबी जुबान से विरोध भी कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है महज 100 मीटर सील करने से क्या होगा. लोग इधर से उधर जाएंगे ही, यह प्रशासन का तालिबानी फरमान है. सील करना है तो नवगछिया शहर को सील करना चाहिये ताकि अच्छी तरह से लोगों की जांच हो सके और बाहरी व्यक्ति शहर में प्रवेश भी न कर सके.

नवगछिया के लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि प्रशासन द्वारा सिर्फ कागजी आदेश क्यों निकला गया. अगर कंटेन्मेंट जोन बनाना नहीं था तो किसी प्रकार का कागजी आदेश निकलने की क्या जरूरत थी.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है