नवगछिया: समाज की वरिष्ठ महिला और शाखा सदस्यों की मां को सम्मानित किया
नवगछिया । मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया जागृति शाखा की ओर से पार्वती वाटिका में मातृ दिवस के उपलक्ष पर समाज की वरिष्ठ महिला और शाखा सदस्यों की मां को सम्मानित किया गया। इस दौरान गेम्स भी खेले गए और इसके लिए आकर्षक पुरस्कार भी थे।
शाखा अध्यक्ष रश्मि सराफ, शाखा सचिव नीतू चिरानिया कोषाध्यक्ष रिंपा केडिया, सपना शर्मा, बबीता वर्मा, बुलबुल वर्मा, बीना सर्राफ, रिया चिरानिया, सरिता चिरानिया, रितु चिरानिया, शालिनी चौधरी, रुचि सराफ, श्वेता बूबना आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान रहा।

