NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : समझौता के लिए बासा पर बुलाया फिर मार दी गोली.. भागलपुर रेफर

नवगछिया : प्रखंड के विद्युत उपकेंद्र के पास समझौता करने के लिए एक युवक को बुलाकर गोली मार देने की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान मधुरापुर बाजार निवासी कुंदन यादव (32) के रूप में हुई है। गोली की आवाज सुनकर लोगों में अफरातफरी मच गई।

Whatsapp group Join

घटना शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे की है। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस नारायणपुर पीएचसी में इलाज करा रहे घायल युवक को देखने पहुंची। पीएचसी से डॉक्टर ने घायल को भागलपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने घायल से पूछताछ कर बलहा निवासी अंगराज के बासा से हथियार और गोली के खोखे बरामद किए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों में फोन पर बहस हुई, फिर समझौता के लिए बलहा विद्युत उपकेंद्र बासा पर बुलाकर गोली मार दी। घायल के भाई रंजन यादव ने बताया कि अंगराज के साथ तीन-चार लोग पहले से थे और भैया वहां बाइक से पहुंचे थे। भाई का इलाज भागलपुर के निजी क्लीनिक में हो रहा है।

क्योंकि एक गोली घायल युवक के पीठ में लगी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में शराब को लेकर विवाद दो दिनों से हो रहा था। कुंदन यादव पहले शराब का धंधा करता था।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है