NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : सड़क दुर्घटना में छात्र घायल, मायागंज किया रेफर

नवगछिया : पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के श्रीलाल जी मध्य विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर में कक्षा तीन में पढ़ने वाला छात्र आदित्य राज सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। वह लंच के लिए घर गया था और वापस विद्यालय लौटते समय स्कूल परिसर में प्रवेश करने के दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टक्कर इतनी तेज थी कि आदित्य लगभग 10 फीट दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आदित्य की बहन रोहिणी कुमारी, जो उसी विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है, ने बताया कि दोनों भाई-बहन साथ आते हैं, लेकिन लंच का समय अलग होने के कारण आदित्य अकेले घर गया था। हादसे के समय रोहिणी स्कूल में ही थी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है