NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : शिक्षकों की लेटतलीफी-लापरवाही की पोल खोल रहा वायरल वीडियो

बिहपुर : प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय बभनगामा से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि इस स्कूल के शिक्षकों की लेटलतीफी व लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है। हालांकि वायरल विडियो की पुष्टि नवगछिया न्यूज़ नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक छात्रा को कहते सुना जा सकता है कि ‘सर जो हैं ना पढ़ाते नहीं हैं। क्लास में आते हैं तो बैठ जाते हैं। स्कूल भी देरी से आते हैं। वहीं वीडियो के दूसरे हिस्से में शिक्षक कार्यालय में बैटे नजर आ रहे हैं। उनसे कोई शख्स पूछ रहा है कि ‘आप देरी से आए हैं।

Whatsapp group Join

इस पर शिक्षक का जवाब होता है कि ‘हम समय से आए हैं। अगला सवाल फिर होता है कि ‘जब समय से आए हैं तो अटेंडेंस क्यों नहीं हैं। इस बाबत स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी ने कहा कि स्कूल में ऐसा कुछ नहीं है, सब कुछ ठीक चल रहा है। स्कूल में हम बड़े, हम बड़े की लड़ाई चलती रहती है।

हालांकि स्कूल में पठन-पाठन का काम सही तरीके से संचालित हो रहा है। वायरल वीडियो के संदर्भ में डीइओ राज कुमार शर्मा ने बताया कि वीडियो उन्हें मिला है। इसमें बच्चों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच कराई जाएगी। साथ ही स्कूल के सभी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की भी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है