NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया: शराब के नशे में धुत युवक ने पड़ोसी परिवार पर धारदार हथियार से हमला

नवगछिया : शराब के नशे ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचगछिया गांव में शराब के नशे में धुत युवक ने पड़ोसी परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

विवाद से हिंसा तक पहुंचा मामला

घटना उस समय हुई जब आरोपी संजू सिंह को उसके पड़ोसियों ने शराब पीने और नशे की हालत में उपद्रव मचाने से मना किया। इस बात से आक्रोशित होकर संजू सिंह ने धारदार हथियार से पड़ोसी परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में सुलेखा देवी, उनकी बेटी कोमल कुमारीसुनील सिंह और संजय सिंह घायल हो गए। इनमें सुलेखा और कोमल की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले में पूरा परिवार शामिल?

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि यह हमला पूर्व नियोजित था और इसमें संजू सिंह के अन्य परिजन भी शामिल थे। घटना के बाद से गांव में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जारी है छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गोपालपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गांव में डर का माहौल, प्रशासन से सुरक्षा की मांग

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Whatsapp group Join

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है