NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : व्यवहार न्यायालय में महिला की हत्या के दो अभियुक्तों को उम्रकैद

नवगछिया । व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार सिंह के न्यायालय ने महिला की हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनायी। कोर्ट ने परबत्ता के गोनार चक निवासी घोलटी मंडल पिता कालू मंडल और पंकज मंडल पिता घोलटी मंडल को धारा 302, 34 में दोषी पाते आजीवन कारावास तथा ₹20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी।

Whatsapp group Join

कोर्ट ने अर्थदंड भुगतान नहीं करने पर दो साल  कारावास की सजा सुनायी। मुकदमे  में प्रभारी अपर लोक अभियोजक परमानंद साह ने पैरवी की।  घटना सात अक्टूबर 2020 की है। रवि कुमार निवासी ममलखा का भांजा संगम कुमार ने मामा को फोन कर बताया कि मम्मी खुशबू देवी को चाचा और दादा ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट कर फूस के घर में फांसी लगाकर हत्या कर दी है।

उसने बताया कि पापा दूसरे कमरे में सोए थे। घटना के बाद रवि कुमार ने परबत्ता थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। सात गवाहों के बयान पर सजा सुनायी गयी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है