NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : विवाहिता ने फां’सी लगाकर की आत्म-हत्या… परिजनों कका बुरा हाल

बिहपुर । मंगलवार को प्रखंड के बिक्रमपुर वार्ड नंबर नौ में शाम करीब साढ़े चार बजे साजन यादव की 25 वर्षीय पत्नी ब्यूटी देवी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Whatsapp group Join

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी ली। मृतका के पति मजदूरी करते हैं। मंगलवार को घटना के कुछ देर पूर्व किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा के बाद गुस्से में साजन घर से बाहर चला गया।

इसके बाद ब्यूटी देवी ने भी गुस्से में कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर परिजन व पड़ोसी उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक तो उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतका की छोटी बहन मंजुषा देवी की शादी भी मृतका के देवर छोटू यादव से हुई है। वहीं सूचना पर मृतका के मायके से भी परिजन पहुंचे। बताया गया कि साजन व ब्यूटी की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के एक पुत्र व एक पुत्री है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है