NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर सुनीं समस्याएं

नवगछिया : विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल बिहार विधानसभा, नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के मुरली, मदरौनी, सहोरा और रंगरा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

Whatsapp group Join

इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के लिए तत्परता दिखाई। विधायक ने जिला पदाधिकारी और अंचल अधिकारी से तत्काल संवाद स्थापित कर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के निराकरण हेतु अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही विधायक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि सभी को भोजन की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध हो।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है