नवगछिया : रेलवे इंजीनियररिंग दुर्गापूजा अस्थायी कमेटी ने की बैठक
बिहपुर । बिहपुर में रेलवे इंजीनियररिंग दुर्गापूजा अस्थायी कमेटी ने बैठक की। मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष महंत नवलकिशोर दास और संचालन पंसस अमन आनंद ने किया।
बताया गया कि आठ, नौ और दस पूजा की शाम में मातारानी की विधिवत सामूहिक महाआरती होगी। कमेटी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजेगा। मेला और मंदिर में मौजूद कमेटी स्वंयसेवक के पास आईडी कार्ड रहेगा।

