नवगछिया : रूक-रूक कर हो रही बारिश से सड़क हुई जलमग्न, लोग परेशान
खरीक : सरकार ने बरसात की पानी का जलजमाव से होने वाले वाली बीमारियों से बचाव के लिए हर घर गली-नली योजना लाई ताकि सड़कों पर हो रहे जलजमाव की समस्या से लोगों को निजात दिलाई जा सके। लेकिन थोड़ी बारिश ने प्रखंड में इस योजना की पोल खोल दी है। सोमवार से रूक-रूक कर हो रही बारिश से इस योजना से बनी सड़कों पर जलजमाव हो गया है।
प्रखंड में शायद ही ऐसा कोई गाव है, जहां की सड़कें जलमग्न नहीं दिखाई दे रही हो। इसे चलते ग्रामीणों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है। यह स्थिति तब है जब जिले के अन्य प्रखंडों की तरह खरीक प्रखंड में हर घर नली-खरीक योजना के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। प्रखंड का इकलौता बाजार खरीक बाजार की मुख्य सड़क सहित उप मार्ग पर जगह-जगह जलजमाव हो चुकी है। जिसके कारण राहगीर परेशान हो रहे हैं।
बंधन बैंक के पास सड़क पर भरा घुटने तक पानी कलानंद चौक से खरीक बाजार जाने वाली सड़क पर स्थित बंधन बैंक के पास सड़क पर घुटने तक जलजमाव हो गया है। जिसके कारण बाजार आने वाले राहगीरों के साथ बैंक आने वाले ग्राहकों से लेकर बैंक कर्मियों तक को परेशान होना पड़ रहा है। इससे गांव की सड़कों का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।


