NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बिहपुर विद्युत अनुमंडल प्रशाखा में 12 करोड़ की राशि गबन का आरोप

बिहपुर । बिहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने राज्य के उर्जा मंत्री को आवेदन देकर वर्ष 2018 से 2022 तक बिहपुर विद्युत अनुमंडल प्रशाखा में 12 करोड़ गबन होने का आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि तत्कालीन सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से कुल बिजली बिल का 60 से 65 प्रतिशत राशि लेकर उस समय उपभोक्ता का बिल शून्य कर दिया। उपभोक्ता भी निश्चित हो गए।

Whatsapp group Join

इसके बाद अभियंता का तबादला हो गया। अब स्थिति यह है कि जिन उपभोक्ताओं ने वर्ष 2018 से 2022 तक बिल सेटलमेंट कराया था। उनको वर्तमान बिल के साथ पूर्व में जितनी राशि का बिल सेटलमेंट हुआ था, उसका भी ब्याज समेत बिल आ रहा है।

अब उपभोक्ता बिजली ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि उक्त मामला विभाग के संज्ञान में आने के बाद करीब डेढ़ वर्ष पूर्व तत्कालीन सहायक अभियंता को निलंबित किया गया। पिछले दिनों इस समस्या को लेकर कई लोग क्षेत्रीय विधायक ई. शैलेंद्र से मिलने पहुंचे थे। विधायक ने भी ऊर्जामंत्री से बात करने का आश्वासन दिया था।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है