नवगछिया : राज्य के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष सिंह आज बिहपुर पहुंचेंगे
बिहपुर । राज्य के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष सिंह बुधवार को बिहपुर पहुंचेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रखंड भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश रूप ने बताया कि अभिनंदन समारोह बुधवार को दोपहर बजे से बिहपुर विस एनडीए केंद्रीय कार्यालय प्रांगण में होगा।
बताया गया कि बिहपुर पहुंचने पर मंत्री का विधानसभा के एनडीए केंद्रीय कार्यालय में नवगछिया पुलिस जिला व बिहपुर विस एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन भी किया जाएगा।

