NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : रंगरा चैती दुर्गा स्थान के पास टूटा बांध.. मुरली पंचायत जलमग्न

नवगछिया : रंगरा प्रखंड मुख्यालय के कलवलिया नदी में चैती दुर्गा स्थान के पास स्थित बांध सोमवार की रात आंधी और बारिश के कारण टूट गया, जिससे आसपास के लगभग 50 से 60 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीण शंकर शर्मा सहित महादलित के घरों में बाढ़ का पानी आने से लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शंकर शर्मा ने बताया कि देर रात आंधी और बारिश के कारण बांध टूट गया। उस समय सभी लोग सोए हुए थे, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Whatsapp group Join

इसके अलावा, धोबिनिया में बांध पर पानी के दबाव के कारण कई स्थानों पर पानी बहने लगा, जिससे बांध के टूटने का खतरा बढ़ गया। गांव के लोग कुदाल, डालियां लेकर बांध की मरम्मत करने में जुट गए हैं और पानी के बहाव स्थल को बचाने के लिए वृक्ष की टहनियां, बांस, बल्ली और मिट्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं

वहीं, गंगा नदी का पानी रंगरा गांव और मुरली में भी पूरी तरह फैल गया है। उच्च विद्यालय, भगवती स्थान और मध्य विद्यालय में बाढ़ का पानी भर गया है। ग्रामीण बरूण सिंह ने बताया कि गांव बाढ़ से जलमग्न हो गया है और लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है