NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : युवती को शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक लाखों रुपए की ठगी

नारायणपुर : एक गांव में 21 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक यौन शोषण करने व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र का है। मामले में पीड़िता युवती आरोपियों पर केस दर्ज कराने के लिए झंडापुर थाने में आवेदन लेकर पहुंची तो पुलिस ने उसे महिला थाना नवगछिया भेज दिया।

Whatsapp group Join

वहीं, 21 अगस्त से आजतक पीड़िता महिला थाना का चक्कर काट रही है। लेकिन अब तक केस दर्ज नही हुआ। आवेदन के अनुसार झंडापुर निवासी मनीष कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। साथ ही गांव के ही मनीष के दोस्त मोनू, अंकित और सीता देवी पर डराने धमकाने और अश्लील वीडियो दिखाकर लाखों रूपए ठगी का आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने लिखा है कि आरोपी मनीष चुपके से अश्लील वीडियो बनाकर मुझे ब्लैकमैल कर शारीरिक शोषण करता रहा। विरोध करने पर प्रताड़ित करता था। साथ ही मेरे भाई और पिता को जान से मारने की धमकी देता था। इस भय से वह चुप रही। इस बीच आरोपी सोशल साइट पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख 15 हजार रुपए वसूल लिए।

हजारों रुपए का किराना सामान खरीदवा लिया। बाद में यह बात परिजनों को पता चला तो उन्होंने युवती की शादी कर दी। पति के साथ युवती ससुराल जाने लगी तो आरोपियों ने पति के मोबाइल अश्लील वीडियो और फ़ोटो भेज दिए। साथ ही एक लाख रुपए की मांग की गई। उधर, पीड़िता के पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है