NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में हाइवा ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर.. हादसे में ड्राइवर समेत 2 लोग घायल

 नवगछिया  : गोपालपुर थाना क्षेत्र एनएच-31 स्थित गोपी ढाबा के पास रविवार को एक तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकनपुर के रामेश्वर भगत का पुत्र ई रिक्शा चालक संजीव कुमार सहित दो लोग हैं.

Whatsapp group Join

घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने दोनों घायलों का उपचार कर गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवा की रफ्तार काफी तेज थी. उसने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी.

घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज।
घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक के चेहरे व शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आयी. सवारी की हालत चिंताजनक बनी हुई है. घायल चालक संजीव के भाई राजीव कुमार ने बताया कि संजीव सुबह कुरसेला जाने के लिए निकला था. गोपी ढाबा के पास हाइवा ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हाईवा तथा ई-रिक्शा को जब्त कर लिया. हाईवा का चालक और उपचालक मौके से फरार हो गये.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है