NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में बड़ी कार्रवाई: 458 लीटर शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

नवगछिया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर कुल 458 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद शराब के साथ एक टोटो वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

Whatsapp group Join

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झंडापुर स्थित इमली चौक के पास वाहन जांच के दौरान एक टोटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन से 12.96 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से टोटो चालक हिरण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब तस्करी में संलिप्त इकबाल उर्फ जटुर अली, रामफल कुमार और देवेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, पूरे मामले में आगे की जांच जारी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है