NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में गंगा की बाढ़ और कटाव से त्रस्त विस्थापितों को भारी बारिश में रातभर भींगना पड़ा

नवगछिया । गंगा की भीषण बाढ़ और कटाव से त्रस्त बांध पर रह रहे विस्थापितों को गुरुवार रात भारी बारिश के कारण रात भर भींगकर गुजारनी पड़ी। बारिश के कारण विस्थापितों की झोपड़ी में पानी भर गया, जिससे बड़े, बुजुर्ग और बच्चे सभी परेशान हुए।

Whatsapp group Join

रमानी देवी ने बताया कि रातभर भींगने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई और झोपड़ी में पानी भर जाने से सभी बर्तन और अनाज भींग गए। महेंद्र सिंह ने बताया कि पन्नी नहीं होने से झोपड़ी से पानी टपकने लगा और घर का सामान भींग गया। मनाको देवी ने कहा कि बारिश के दौरान बिजली भी चली गई और टॉर्च न होने के कारण सांप भी घर में घुस आया।

श्यामवती देवी, अंजू देवी और उमरिया देवी ने बताया कि दो दिन से उन्हें खाने के लिए कुछ नहीं मिला और घर का सत्तू भी भींग गया है। बच्चों की तबीयत खराब हो गई है और प्रशासन से तत्काल पॉलिथीन की व्यवस्था की मांग की है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है