NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : मुख्य बाजार होकर गुजरने वाले टोटो एवं ऑटो से अवैध वसूली

नवगछिया । नवगछिया मुख्य बाजार होकर गुजरने वाले टोटो एवं ऑटो से अवैध वसूली को लेकर के इस्माईलपुर के जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने चालक बनकर अवैध वसूली का वीडियो वायरल किया। साथ ही इसको लेकर जिला पदाधिकारी, जिला उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, एसपी सहित अन्य पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है।

Whatsapp group Join

जिप सदस्य बिपिन ने बताया कि यह सैरात बट्टी बाजार आरत मक्का तकिया रसलपुर के नाम से है। यह जिला परिषद कार्यालय के द्वारा पूरे जिले में संबंधित चौकीदार या विभागीय लोगों को वसूलने का आदेश किया गया है। लेकिन यहां पर निजी व्यक्ति अवैध वसूली कर रहा है।

 जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने बताया कि टोटो या ऑटो पर थोड़ा भी सामान लोड रहने पर 20 से ₹50 वसूली किया जाता है, वही इस मामले को लेकर के भागलपुर के जिला और विकास आयुक्त राहुल कुमार ने वीडियो को देखकर जांच करने का आदेश दिया है। वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि मैं छुट्टी पर हूं मेरी जानकारी में नहीं है अगर ऐसा कुछ होगा तो हम लोग जांच करेंगे।

क्या है पूरा मामला

भागलपुर जिला परिषद कार्यालय के माध्यम से इस वर्ष जिले के सभी सैरात का डाक कराया गया। वर्ष 2024-25 के डाक में चौकीदार या विभाग के किसी अनुसेवक व कर्मी को इसमें वसूली के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। लेकिन नवगछिया के रेलवे स्टेशन मार्ग बजरंगबली स्थान के पास अवैध वसूली की पर्ची एवं कागजात को लेकर के चालकों के द्वारा कई बार आपत्ति जताया गया। जिस पर जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने इसका खुलकर विरोध कर वीडियो बनाया एवं अधिकारी को शिकायत किया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है