NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : माँ गंगा खतरे के निशान से 87 सेंटीमीटर ऊपर बह रही.. ओवरफ्लो होने से दहशत

नवगछिया | गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से इस्माईलपुर-बिंद टोली में मंगलवार सुुबह गंगा खतरे के निशान से 87 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत नहीं होने के कारण सुकटिया बाजार-सैदपुर सड़क मार्ग की पुलिया से पानी प्रखंड मुख्यालय की ओर तेजी से निकलने लगा है। इसको लेकर समय रहते जिला प्रशासन ने कदम नहीं उठाया तो सैकड़ांे एकड़ केले और सब्जी की फसल डूब जाएगी।

Whatsapp group Join

प्रखंड मुख्यालय से लेकर उच्च विद्यालय सैदपुर व इन्टरस्तरीय प्रोजेक्ट विद्यालय तक पहुंच जाएगा। मिर्च व बैगन आदि की फसल डूबने लगी हैं। इलाके के लगभग एक दर्जन सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे स्कूलों में पढ़ाई ठप है। लेकिन शिक्षक अपनी जान जोखिम डालकर तैरकर हर दिन स्कूल में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं।

खासकर महिला शिक्षिकाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के शिक्षकों ने सरकार से स्कूल बंद करने की मांग की है। इधर, मदरौनी पंचायत के मुखिया अजित कुमार मुन्ना ने बताया कि पंचायत के लगभग 500 घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। स्थानीय लोग प्रशासन से राहत की मांग कर रहे हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है