नवगछिया : महिला प्रताड़ना के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र की एक महिला ने 18 जून को पति के खिलाफ प्रताड़ित करने और शराब के नशे में गाली गलौज व मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त खरीक लोदीपुर निवासी बटेश्वर मंडल को पुअनि अवधेश कुमार सिंह ने उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

