NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : महिला की राजस्थान में संदिग्ध स्थिति में हुई मौत.. शादी 15 साल पहले

नारायणपुर : बिहपुर प्रखंड के झंडापुर निवासी प्रभुनारायण राय की 30 वर्षीया विवाहिता पुत्री मणि कुमारी की रविवार को राजस्थान के सूरतगढ़ में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।

Whatsapp group Join

उसकी शादी 15 साल पहले तेलघी निवासी आर्मी के जवान सुमित कुमार झा से हुई थी। पिता ने बताया कि शादी के 6 माह बाद ही उसके साथ दामाद मारपीट करते थे। कई बार सुमित के परिवार से शिकायत की भी गई। बावजूद वे मारपीट करते थे। बेटी और दामाद दोनों सूरतगढ़ में आर्मी क्वार्टर में रहते थे।

रविवार को बेटा रौशन कुमार को सुमित ने फोन कर बताया कि सांप के काटने से मणि की मौत हो गई। रौशन भी इंदौर में फौज में ही पोस्टेड है। जब मैं सूरतगढ़ पहुंचा तो देखा कि कमरे में चार गिलास और शराब की बोतल रखी थी।

पांच साल का बेटा राघव बार-बार कह रहा था की नानाजी पापा ने मां को मार दिया। पोस्टमाटम के बाद शव प्रभुनारायण को सौंप दी गई। बुधवार को शव गांव लेकर आए।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है