नवगछिया : महादेवपुर गंगा घाट के पास नहाने के दौरान एक युवक नदी में डूबा
नवगछिया । जाह्नवी चौक महादेवपुर गंगा घाट के पास नहाने के दौरान एक युवक नदी में डूबा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल घटना स्थल पहुंचे और घटना की जानकारी खरीक सीओ अनिल भूषण और परबत्ता थाना को दी।
सीओ और परबत्ता पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां घाट पर तैनात एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। देर शाम तक तलाश जारी था।
नदी में डूबे युवक की पहचान पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत विहुती गांव निवासी कुलदीप शर्मा का 21 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई। वह सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर गंगा स्नान के लिए जाह्नवी चौक महादेवपुर गंगा घाट आया था।


