NAUGACHIA News

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : मदरौनी, कौशिकीपुर सहौरा एवं सधुआ चापर पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश

नवगछिया : पिछले दिनों गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में कमी आने से बाढ़ से प्रभावित लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी। मगर लगातार तीन दिनों से नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि ने एक बार फिर रंगरा प्रखंड के कई पंचायतों में बाढ़ की स्थिति को भयावह बना दिया है।

Whatsapp group Join

प्रखंड का लगभग आधा हिस्सा जलमग्न हो गया है, जिसके चलते तटवर्ती इलाके के लोग सुरक्षित ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। शुक्रवार की देर रात से ही मदरौनी, कौशिकीपुर सहौरा एवं सधुआ चापर पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मदरौनी पंचायत में लगभग 300 घरों में, कौशिकीपुर सहौरा में 200 घरों में, जबकि सधुआ चापर पंचायत में करीब 250 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इन पंचायतों के हजारों परिवारों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एनएच-31 स्थित चपर चौक से चापर दियारा, छांय टोला, शेरमारी और पकरा को जोड़ने वाली मुख्य ग्रामीण सड़क पर बलिया धार के समीप पानी का दबाव काफी बढ़ गया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है