NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : भादो अमावस्या पर मां भद्रकाली की पूजा एवं अखंड ज्योत का भव्य आयोजन

नवगछिया बाजार के हृदय स्थल में बसी मां दक्षिणेश्वरी काली जी के मंदिर में भादो अमावस्या पर मां भद्रकाली की पूजा एवं अखंड ज्योत का भव्य आयोजन किया गया माता के दरबार को भव्य और आकर्षक बनाया वही मैया को लाल चुनरी से सजाया गया जिसमें पंडित श्री राम जी के साथ पांच ब्राह्मणों के द्वारा चंडी पाठ 11:00 बजे से लगातार चलता रहा वही दोपहर 3:00 बजे से भजन संध्या में मैया के भजनों में लोग डुबकी लगाते रहे

Whatsapp group Join

जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होकर माता का जयकारा लगाते रहे वहीं स्थानीय कलाकार चंदन म्यूजिकल ग्रुप ने माता के गीतों से लोगों को भाव विभोर कर दिया उसके बाद संध्या काल मे 6:00 बजे से दीपोत्सव मनाया गया

बताते चले कि मैया के दरबार को 151 दीपक की रोशनी से जगमगाए उठा और रात्रि 8:00 बजे से महाभोग के साथ 108 आरती के दीपों से महाआरती का आयोजन किया जिसमें आसपास के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस आयोजन को सफल बनाने में भोला शर्मा, राज चौधरी, जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, सुमित भगत, अभिनव कुमार इत्यादि लगे रहे

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है