नवगछिया : भाकपा-माले ने अंचल कार्यालय के समझ किया प्रदर्शन
नवगछिया । भाकपा-माले प्रखंड कमिटी नवगछिया के बैनर तले सैकड़ों किसान मजदूर, महिलाएं, छात्र, नौजवानों ने नवगछिया अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
हक दो-वादा निभाओ अभियान के तहत 95 लाख महागरीब परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता राशि के लिए 72 हजार रुपये से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाओ, भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल आवासीय जमीन देने, सबको पक्का मकान और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने सहित अन्य सात सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन को ज्ञापन सौंपा।
सभा को संबोधित माले नेताओं ने संबोधित किया। प्रदर्शन में नवगछिया प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, जिला कमिटी सदस्य गौरीशंकर राय, सुरेश कुंवर, रविन्द्र मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।


