NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

नवगछिया : सोमवार की शाम करीब 6 बजे बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक के आंचलिक कार्यालय के सामने बैंक कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन और सभा आयोजित की. यह कार्यक्रम केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा 9 जुलाई को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में आयोजित किया गया. हड़ताल मजदूरों, बैंक-कर्मियों, इंश्योरेंस कर्मचारियों, किसानों, खेतिहर मजदूरों व असंगठित क्षेत्र के कामगारों की मांगों को लेकर की जा रही है.

Whatsapp group Join

सभा  ने सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए जोर दिया कि देश के मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने फोर लेबर कोड की वापसी, आउटसोर्सिंग पर रोक, असंगठित कामगारों को 9 हजार मासिक पेंशन, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, महंगाई पर नियंत्रण, निजीकरण पर रोक और किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया.

बैंक कर्मचारियों ने बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर को मजबूत करने, एफडीआई पर रोक, सार्वजनिक इंश्योरेंस कंपनियों का एकीकरण, ऋण वसूली सुधार, ग्राहकों पर सेवा शुल्क घटाने और बैंकों पर जीएसटी समाप्त करने की मांग की.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है