नवगछिया : बिस्किट खरीदने गई पांच वर्षीय बच्ची से दुकानदार ने की छेड़छाड़
नारायणपुर|भवानीपुर इलाके में शुक्रवार को बिस्किट खरीदने गई पांच वर्षीय बच्ची से दुकानदार ने छेड़छाड़ की। बच्ची की शिकायत पर जब उसकी मां आरोपी के घर उलाहना लेकर पहुंची तो दुकानदार पिता पुत्र भड़क गए और पीट-पीटकर महिला को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर बच्ची को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।
मजदूरी करने गए पीड़िता के पिता थाने पहुंचे और आरोपी पिता पुत्र मधुसूदन सिंह व बिट्टू कुमार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। मामले को लेकर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया की घटना को लेकर कांड संख्या 98/24 प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नारायणपुर| पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा नारायणपुर भागलपुर के सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिक्षक-अभिभावक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। पीटीसी अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, प्राचार्य रोशन लाल,उप प्राचार्य एस के चौधरी,शिक्षक और अभिभावक द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य ने बच्चों की बेहतरी के लिए इस बैठक को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अभिभावक शिक्षकों से मिलकर विद्यालय में पढ़ाई में सुधार का सुझाव अवश्य दें।


