NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बासा पर सोए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माइलपुर पश्चिमी भिट्ठा पंचायत में रविवार की सुबह एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। वार्ड संख्या 4 निवासी 65 वर्षीय किसान बुटो मंडल की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

Whatsapp group Join

मिली जानकारी के अनुसार, बुटो मंडल रोज की तरह शनिवार की रात अपने खेत के पास स्थित बासा (फूस का घर/झोपड़ी) पर सोने गए थे। इसी दौरान देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उन्हें बेहद करीब से गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई जब उनका बड़ा बेटा रोज की तरह उन्हें जगाने बासा पर पहुंचा। वहां पहुंचते ही उसने अपने पिता को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत घर तथा आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने बताया कि बुटो मंडल एक सीधे-साधे और मिलनसार व्यक्ति थे। उनका किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में उनकी इस तरह हत्या होना लोगों के लिए हैरान करने वाला है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोग पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संभावित आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है