NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बाढ़ राहत को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक.. फसल क्षति सर्वेक्षण

नवगछिया । बीते दिनों 20 अगस्त को गंगा के जलस्तर में वृद्धि से इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध क्षतिग्रस्त होने के बाद बाढ़ की विभीषिका ने तबाही मचायी थी। बाढ़ राहत को लेकर प्रखंड मुख्यालय सभागार कक्ष में सोमवार को प्रमुख रागिनी देवी की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक की गई।

Whatsapp group Join

इसमें गोपालपुर प्रखंड के बाढ़ से प्रभावित सात पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया गया। गोपालपुर के अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने विभिन्न समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि जो भी बाढ़ से पीड़ित हैं उन्हें हरसंभव सहायता की जा रही है। सभी पंचायत के मुखिया ने अपने-अपने पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर, जीआर राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की।

सुकटिया, डुमरिया, डिमाहा, कमलाकुंड, तिनटंगा, सैदपुर के मुखिया ने कहा ने बाढ़ के पानी में डूबे हुए फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा राशि की मांग की। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि बाढ़ग्रस्त प्रभावित क्षेत्र का फसल क्षति सर्वेक्षण का काम हो गया है। वहीं अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने सभी पंचायत की समस्या सुनने के बाद कहा कि वरीय पदाधिकारी को अवगत कराकर जल्द से जल्द इस पर पहल की जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है