NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया बाजार में फिर एक कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने की पुष्टि, मायागंज में भर्ती -Naugachia News

नवगछिया – नवगछिया बाजार में फिर एक कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. मरीज की उम्र 55 वर्ष से अधिक है. रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित व्यक्ति को इलाज के लिये मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है. पीड़ित व्यक्ति का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है और न ही वह अपनी जानकारी में किसी संक्रमित व्यक्ति या बाहर से आये व्यक्ति के संपर्क में आया है.

उक्त व्यक्ति एक दुकान पर काम करता था. काम करने के दौड़ान ही उसके संक्रमित हो जाने की आशंका है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया है कि पिछले कई दिनों से वह व्यक्ति अपना संमजिक जीवन जी रहा है. इस क्रम में कई लोग उसके संपर्क में आये हैं. संपर्क में आये व्यक्ति के भी संक्रमित होने की आशंका है,

इसलिये स्वास्थ्य विभाग वृहद पैमाने पर सर्वे करने और सैम्पलिंग जांच करने की तौयारी शुरू कर चुकी है. मालूम हो कि महिला थाना के एक पुलिसकर्मी के संक्रमित पाये जाने पर पहले से ही नवगछिया को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है.

Whatsapp group Join

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है