NAUGACHIA News

नवगछिया : अंभो के समीप बेरहमी से हत्या किए गए व्यक्ति का शव बरामद

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बाजार में डिक्की से गायब किया 2,40 लाख कोढ़ा से बरामद

नवगछिया । नवगछिया पुलिस ने बाजार में एक दुकान के बाहर लगी बाइख की डिक्की को तोड़कर ढाई लाख रुपये गायब करने के मामले में कार्रवाई करते हुए कटिहार के जिले के कोढ़ा नया टोला जुराबगंज में अपराधी के घर छापामारी करते हुए 2.40 लाख रुपया बरामद कर लिया है।

Whatsapp group Join

नवगछिया थाना अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि 6 जून को कदवा थाना के व्यवसाई अमित कुमार अपने भाई के साथ नवगछिया आए थे और उन्होंने एक्सिस बैंक से 2.55 लाख रुपया निकाला और अपने भाई की बाइक की डिक्की में रुपया रख करके एक दुकान के अंदर खरीदारी के लिए गए।

जब वे लौट कर आए तो उनके मोटरसाइकिल के डिक्की से रुपया गायब मिला। इस संबंध में अमित कुमार के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। नवगछिया पुलिस ने दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान की।

 इसके बाद नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष रविशंकर सिंह, दरोगा संतोष शर्मा सहित पुलिस वालों द्वारा कटिहार जिला के कोढ़ा थाना अंतर्गत नया टोला जुराबगंज में अपराधियों के घर छापेमारी की गई और घर में छुपा कर रखा हुआ 2.40 लाख रुपया बरामद किया गया। पुलिस की भनक मिलते ही अपराधी फरार हो गए। एससीडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है जल्द ही वह पुलिस पकड़ में होगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है